-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 28 seconds ago
Menstruation Awareness; Daughter Period Education Guide | Parenting | पेरेंटिंग- मेरी 9 साल की बेटी को जल्दी आएंगे पीरियड्स: मैं उसे इस बारे में अभी से कैसे बताऊं, शर्म और संकोच महसूस होता है
4 घंटे पहलेकॉपी लिंकसवाल- मैं यूपी की रहने वाली हूं। मेरी बेटी 9 साल की है। मुझे पता है कि जल्द ही मेरी बेटी को पीरियड होंगे। लेकिन मुझे इस विषय पर अपनी बेटी से बात करने में संकोच हो रहा है। वजह ये है कि मेरी परवरिश भी बहुत कंजरवेटिव तरीके से हुई, जहां पीरियड एक बड़ा टैबू हुआ करता था। हम लड़कियों को इसे हमेशा छिपाने के लिए कहा जाता था। लेकिन मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी के साथ भी ऐसा हो। मैं अपनी बेटी के लिए एक मॉडर्न मम्मी बनना चाहती हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसे इस बारे में कैसे समझाऊं? कृपया मेरी मदद करें।एक्सपर्ट: रिद्धि दोषी पटेल, चाइल्ड एंड पेरेंटिंग साइकोलॉजिस्ट, मुंबईजवाब- मैं आपकी चिंता समझ सकती हूं। यह सच है कि हमारे समाज में पीरियड्स को लेकर बहुत सी गलतफहमियां और टैबू हैं। लेकिन यह अच्छी बात है कि आप अपनी बेटी के लिए एक खुला और सकारात्मक माहौल बनाना चाहती हैं। आज के समय में बच्चियों को इस बारे में सही जानकारी देना बहुत जरूरी है ताकि वे खुद को और अपनी शरीर को अच्छे से समझ सकें।लेकिन अफसोस है कि हमारे देश में पीरियड्स को लेकर इतनी कम जागरूकता है कि इक्कीसवीं सदी में भी लोग इस पर बात करने में शर्म महसूस करते हैं। महिलाओं को अपने पीरियड्स के दाग छिपाने पड़ते हैं। उन्हें सैनेटरी पैड्स को अपने भाई और पिता की नजरों से छिपाकर रखना पड़ता है। यही वजह है कि वह शर्म और टैबू की भावना से उबर नहीं पाती हैं। ऐसे में बच्चियों को पीरियड्स के बारे में खुलकर जानकारी देनी चाहिए, जिससे पीरियड शुरू होने से पहले उन्हें पता हो कि उनकी बॉडी में क्या बदलाव होने वाला है।मां की बच्ची के प्रति जिम्मेदारीएक मां के तौर पर आपकी जिम्मेदारी है कि अपनी बेटी को समय रहते धीरे-धीरे इस बदलाव के लिए तैयार करें। ताकि जब उसके साथ पहली बार ऐसा हो तो वह बिना डरे और बिना घबराए इसका सामना करे। साथ ही उसे पहले से पता हो कि ये एक नेचुरल प्रोसेस है।उसे यह भी बताएं कि यह सिर्फ उसके साथ नहीं हो रहा, बल्कि उसकी क्लासमेट्स, टीचर्स, यहां तक कि उसकी फेवरेट एक्ट्रेस और दुनिया की हर महिला के साथ होता है। यह महिला शरीर का एक सामान्य हिस्सा है और इसे जानना, समझना और स्वीकार करना जरूरी है।आप चाहें तो उसे समझाने के लिए बायोलॉजी की किताब, फीमेल बॉडी चार्ट या यूट्यूब पर मौजूद भरोसेमंद एजुकेशनल वीडियोज का सहारा ले सकती हैं। कहानियों और उदाहरणों के जरिए भी इस विषय को सहज और रोचक बनाकर बताया जा सकता है, ताकि वह अपने शरीर के बदलावों को बेहतर तरीके से समझ सके और खुद को लेकर आत्मविश्वासी महसूस करे।बच्ची को धीरे-धीरे मानसिक रूप से तैयार करेंआपकी जिम्मेदारी है कि बच्ची को अभी से धीरे-धीरे मानसिक रूप से पीरियड के लिए तैयार करें। उसे यह जरूर बताएं कि पहली बार जब ऐसा हो तो डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य और नेचुरल प्रक्रिया है।आप चाहें तो अपना अनुभव भी साझा कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपका पहला अनुभव डरावना या नेगेटिव रहा है तो उसे बिल्कुल न बताएं। कई बार लड़कियों को पहली बार पीरियड्स आते समय कुछ भी जानकारी नहीं होती और वे सोचती हैं कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो गई है। इस तरह का डर बच्ची के मन में न बैठे, इसलिए जरूरी है कि आप उसे पॉजिटिव और सटीक जानकारी दें।अगर पहली बार स्कूल में पीरियड हो तो बच्ची क्या करे बच्ची को बताएं कि अगर पहली बार उसे स्कूल में पीरियड हो तो वह तुरंत किसी महिला टीचर के पास जाए और उन्हें धीरे से बताए कि उसे क्या हुआ है। टीचर्स ऐसे मौकों पर मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।वहीं अगर वह किसी रिश्तेदार के घर पर है और अचानक उसे पीरियड्स आ जाएं तो वह डरे नहीं, बल्कि जो भी महिला पास में हों (बुआ, चाची, मौसी या दादी) उनके पास जाए और उन्हें बताए। यह बहुत जरूरी है कि बच्ची को पहले से ये भरोसा और तैयारी दी जाए कि ऐसी स्थिति में क्या करना है। इससे वह खुद को असहाय या अकेला महसूस नहीं करेगी।इस तरह पॉजिटिव तरीके से बच्ची को आने वाले दो-तीन सालों में इस बात के लिए धीरे-धीरे करके तैयार करिए कि ऐसा एक दिन होगा। इससे वह मेंटली इस चीज के लिए तैयार होगी। बच्ची को समझाने के लिए नीचे ग्राफिक में दिए कुछ और तरीके भी अपना सकती हैं।बेटी को पीरियड के बारे में वैज्ञानिक तरीके से बताएंइसके बाद बच्ची को धीरे-धीरे एक फीमेल बॉडी की डिजाइन के बारे में बताएं। जैसेकि पीरियड्स क्या होते हैं, ये क्यों होते हैं और उनके शरीर के लिए कितने जरूरी हैं। ये सारी बातें उसे वैज्ञानिक तरीके से बताएं, समझाएं और इस बारे में सहज करें। ये चीजें बच्ची के लिए मददगार साबित होंगी। इससे उसमें ये 8 बदलाव होंगे।बच्ची के हर सवालों का दें समुचित जवाबअगर बातचीत के दौरान बेटी पीरियड्स को लेकर कुछ सवाल पूछती है तो बहुत ही सहज तरीके इसका जवाब दें। ताकि बच्ची इस प्रक्रिया को समझ सके। बच्ची को बताएं कि इस उम्र में उसे किन बातों को लेकर सावधानियां बरतनी हैं।धीरे-धीरे उसे ये भी बताएं कि पीरियड्स के दौरान सैनिटरी पैड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल का तरीका भी बताएं। उसको ये जानकारी भी दें कि पीरियड लगभग कितने दिन होते हैं। इसका साइकल कितने दिन में पूरा होता है।बेटी के साथ रखें दोस्ती का रिश्ताइस उम्र में मां को बच्ची की दोस्त बनकर रहना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि बेटी खुलकर आपसे हर बात शेयर करे तो उसके साथ ज्यादा समय बिताएं। इससे वह सहज होगी और बिना डरे हर बात आपसे शेयर करेगी।आपकी ये भी जिम्मेदारी है कि इस उम्र में बेटी की शरीर में आने वाले बदलावों पर गौर करें। जब बेटी बात-बात पर गुस्सा और चिड़चिड़ी होने लगे या लंबे समय तक सोती रहे तो ये संकेत है कि उसकी बॉडी प्यूबर्टी के बदलावों से गुजर रही है।पीरियड एजुकेशन में बेटे को भी करें शामिलअगर आपका बेटा है तो उसे भी पीरियड के बारे में बताएं कि ये एक नेचुरल फिजिकल प्रोसेस है, जो लड़कियों और महिलाओं को होती है। उसे यह भी बताएं कि इस दौरान लड़कियों को पेट में ऐंठन, मूड स्विंग्स या थकान जैसे फिजिकल और इमोशनल बदलावों का अनुभव होता है। इससे वे अपनी मां-बहन और दोस्त या परिवार की अन्य महिलाओं के प्रति अधिक सहानुभूति रखते हैं। साथ ही घर में एक खुला और सपोर्टिव माहौल बनता है, जहां पीरियड्स के बारे में बात करना सहज हो जाता है।अंत में यही कहना चाहूंगी कि हर पेरेंट की जिम्मेदारी है कि वह बेटी को पीरियड्स आने से पहले इस बारे में सहज महसूस कराएं। उसे बताएं कि इसमें शर्म या छुपाने जैसी कोई बात नहीं है। साथ ही घर का माहौल भी इतना सहज और सकारात्मक रखें कि बच्ची किसी भी तरह की परेशानी को लेकर खुलकर बात कर सके। जब आप भरोसे का माहौल देंगे, तभी बच्ची आत्मविश्वास के साथ इन बदलावों को स्वीकार कर पाएगी।…………………पेरेंटिंग की ये खबर भी पढ़िएपेरेंटिंग- अमीर बच्चों की संगत से बिगड़ रहा बच्चा: बच्चे को बिना डांटे बुरी संगत से कैसे बचाएं, पेरेंटिंग साइकोलॉजिस्ट के 7 सुझावसवाल- मैं हरियाणा का रहने वाला हूं। मेरा बेटा 11वीं क्लास में पढ़ता है। शुरुआत में वह पढ़ने में काफी अच्छा था, लेकिन पिछले कुछ समय से पढ़ाई में उसका मन नहीं लग रहा है। स्कूल में शायद ऐसे लोगों से उसकी दोस्ती हो रही है, जो बहुत अमीर घरों से आते हैं। उसका रहन-सहन और खानपान बदल रहा है। ये बात हम उसे कैसे समझाएं कि पेरेंट्स से ज्यादा दोस्तों के नजदीक होना और उन पर भरोसा करना ठीक नहीं है। कृपया मुझे इस स्थिति से निपटने के लिए मार्गदर्शन […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 1 minute ago
First major US SAF deployment by FedEx
Neste and FedEx have agreed on the supply of 8,800 metric tons (more than three million gallons) of […]
-
admin wrote a new post on the site Video 1 minute ago
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 2 minutes ago
Healthy Fats & the Mediterranean Keto Diet
In the land of the Mediterranean keto diet, where the focus is not only on weight loss but also on […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 3 minutes ago
Saudi Arabia condemns Israeli gunfire on diplomatic delegation visiting Jenin in West BankSaudi Gazette report RIYADH — The Ministry of F […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 4 minutes ago
USPTO seeks e-commerce comments; Bangladesh suspends filings; Bulgaria renovates e-portal – IP office updatesIn our latest update, Austria introduces electronic trademark certificates, Turkpatent hosts a GI conference, and more.
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 5 minutes ago
Susanne Nyström: Är Alice Teodorescu Måwe i opposition mot sin egen regering?
Sveriges regering, med moderater i spetsen, fördömer just nu Israels agerande i Gaza. Men Kristdemokraterna har en helt annan linje.
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 6 minutes ago
Apple Watch saves a surfer’s lifeOpen/download audioSwept out to sea, he used his watch to call for help. A rescue chopper came fast.The post Apple Watch saves a surfer’s life appeared first on Komando.com.
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 7 minutes ago
Book #8 Cover Evolution — The JerxBut I realized something was missing.The beauty of Mort Künstler’s work, as you can see in the link at the to […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 10 minutes ago
TePe Sigeman & Co: Rapport, Sindarov and Erdogmus early co-leaders
Ivanchuk plays 210 moves in two games The opening two rounds of the TePe Sigeman & […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 11 minutes ago
Classic Roasted Chateaubriand Recipe – Girl Carnivore
This delicious chateaubriand recipe guides you from start to finish for a perfectly […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 12 minutes ago
Pathbreakers of Arab America—Elias Zerhouni
Pathbreakers of Arab America—Elias Zerhouni posted on: May 21, 2025 Photo Wikipedia By: John M […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 13 minutes ago
Official journal of the American College of Gastroenterology
INTRODUCTION Ulcerative colitis (UC) is a chronic disease with a remitting […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 15 minutes ago
Ramaphosa survives Trump ambush over 'white genocide'
Watch: ‘Turn the lights down’ – how the Trump-Ramaphosa meeting took an unexpected turnDonald […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 16 minutes ago
Tottenham 1-0 Man Utd: Inside Ange Postecoglou's Europa League win with SpursSpeak to those behind the scenes and they will explain injuries have […]
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 18 minutes ago
Instagram Head Adam Mosseri Experiences Google Phishing Scam
CEOs of Big Tech, they’re just like us.The Head of Instagram, Adam Mosseri, 42, says […]
-
admin wrote a new post on the site Arts & Entertainment 18 minutes ago
Anne Cole Womens Sahara Stripe High Neck Suplice One Piece Swimsuit 8
Anne Cole Womens Sahara Stripe High Neck Suplice One Piece Swimsuit 8 Price : 43.89 Ends on : View on eBay
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 19 minutes ago
I Tried Out Dyson’s New PencilVac. Here’s What You Need to Know
Attached to the PencilVac are four conical brush bars called Fluffycones. With two […]
-
admin wrote a new post on the site Arts & Entertainment 19 minutes ago
Medium Cod Fish Cubes 1kg PREMIUM UK Sourced Air-Dried Natural Dog Treats Chews
Medium Cod Fish Cubes 1kg PREMIUM UK Sourced Air-Dried Natural Dog Treats Chews Price : 22.99 Ends on : View on eBay
-
admin wrote a new post on the site Som2ny Network 20 minutes ago
Save Up To 50% On Zelda: Tears Of The Kingdom & Breath Of The Wild Hardcover Guides
The Legend of Zelda: Breath of the Wild and its sequel Tears of […]
- Load More